• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सिविल सर्जन के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने कलेक्टर ने संभागायुक्त को लिखा पत्र जिला अस्पताल में हुई आगजनी की जांच पूर्ण, टीम ने सौंपी रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग पीआईयू के कार्यपालन यंत्री को शो कॉज नोटिस जारी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 1, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने की प्रसव के रेफरल मामलों में लापरवाही बरतने पर चार ए.एन.एम को जारी किया कारण बताओ नोटिस
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (01 अप्रेल ) – जिला चिकित्सालय की नवीन मेटरनिटी एवम् चाइल्ड केयर बिल्डिंग में विगत माह हुई आगजनी की दुर्घटना की जांच के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा  गठित टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर श्री प्रसाद ने सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ यशवंत वर्मा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने संभाग आयुक्त को पत्र लिखा है। साथ ही कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू कटनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब तलब किया गया है। इसके अलावा जांच दौरान जिला अस्पताल में आगजनी की घटना रोकने संबंधी सुझावों के आधार पर सिविल सर्जन को उक्त कमियों को दूर कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देशित किया गया है।

3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने निर्देश

उल्लेखनीय है कि आगजनी की दुर्घटना की जांच में यह तथ्य सामने आए कि सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय द्वारा 22 सितंबर 2022 को उक्त भवन में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के लिए लेख किया गया था। इसके बावजूद भवन हस्तांतरण संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण होने के बाद भी सिविल सर्जन जिला अस्पताल को भवन संबंधी एक भी अभिलेख और उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। साथ ही फायर एनओसी के लिए आवश्यक अभिलेख भी नहीं उपलब्ध कराए गए। जिसके बाद जिला चिकित्सालय में यह आगजनी की दुर्घटना घटित हो गई। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने केपी कुजूर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू को   अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण उनके इस कृत्य को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण के विरुद्ध पाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश

जांच टीम द्वारा जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम उपलब्ध न होने, प्रशिक्षित विद्युत कर्मी न होने और विद्युत उपकरणों का  समय समय पर रख रखाव न होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने डॉ यशवंत वर्मा को जिला अस्पताल में योग्य एवम् प्रशिक्षित विद्युत कर्मी को विद्युत प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपने, फायर सेफ्टी सिस्टम उपलब्ध रखने और विद्युत उपकरणों का समय समय पर रखरखाव करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने लिखा संभागायुक्त को पत्र

जिला चिकित्सालय में विगत माह हुई आगजनी की दुर्घटना के लिए कलेक्टर के निर्देशन में बनी जांच टीम द्वारा अस्पताल प्रबंधन को दोषी एवं जिम्मेदार माना गया है। कलेक्टर द्वारा घटना उपरांत सिविल सर्जन जिला अस्पताल को जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में प्रस्तुत स्पष्टीकरण बिंदुओं की जांच दल गठित कर कराई गई थी। जांच टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने आगजनी की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार और दोषी डॉ यशवंत वर्मा सिविल सर्जन जिला अस्पताल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने संभागायुक्त जबलपुर संभाग को पत्र लिखा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शनिवार को पंजीयन शिविरों का निरीक्षण पात्र महिलाओं के भरे जा रहे आवेदनों की प्रगति की ली जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d