रिपोर्ट चंद्रिका यादव चंदौली
बबुरी। सोसाइटी पर शुक्रवार को सहकारी संघ निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में सहकारी संघ अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें सहकारी संघ निर्विरोध अध्यक्ष विजय सिंह जरखोर हुए और उपाध्यक्ष गणेश यादव बने। वही विजय सिंह जरखोर जो सहकारी संघ के बबुरी सोसाइटी के अध्यक्ष बने वह भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भी है।वही निर्विरोध चुनाव कराने का पूरा श्रेय अजय सिंह का रहा । इस मौके पर बबुरी सोसाइटी के सचिव राम जन्म पाठक, कौशल पति उपाध्याय ,अशोक सिंह ,अजय सिंह ,सुरेंद्र सिंह, अशोक दादा ,चंचल ,अंकित ,महेंद्र यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।