ओलावृष्टी से प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलाए जाने किसानों ने अमानगंज किशुनगढ़ मार्ग sh10 उड़ला मे उग्र प्रदर्शन कर चक्काजाम किया ज़िससे सुबह 11बजे से आने जाने बालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा चक्काजाम के 4दिन पहले किसानों ने तहसील अमानगंज मे फसलों कि सर्वे को लेकर तहसीलदार मणिराज सिंह वागरी को आवेदन देते हुए चक्काजाम के बारे मे अवगत कराया था जिसको लेकर सुनवानी कलां .सिमरा .गढ़िकरहईया सहित आसपास के गावों के किसानों ने उग्र प्रदर्शन कर चक्काजाम किया किसानों का कहना है कि इसके पूर्व मे बाढ़ से हमारी उड़द .मूंग .सोयावीन.तिली .कि फसलों को भारी भरकम नुक़सान हुआ जिसका न हि सर्वे किया गया और न हि कोई राहत राशि दी गई जिससे किसानों ने नाराज होकर उग्र प्रदर्शन कर चक्काजाम कर शासन प्रसाशन से अपनी मांग रखी और किसानों ने कहा बाढ़ से हमारी फसलों को नुक़सान हुआ और अब ओलावृष्टी से फसलों को नुक़सान हुआ है उसका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए चक्काजाम कि जानकारी पाते हि मौके पर अमानगंज तहसीलदार मणिराज सिंह वागरी और सुनवानी कलां थाना प्रभारी मौके पर पहुचे तहसीलदार मणिराज सिंह वागरी ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि फसलों का सर्वेकार्य कराकर पन्ना कलेक्टर और शासन प्रशासन को अवगत कराकर उचित मुआवजा किसानों को दिलाया जायेगा तब कही ताहसीलदार अमानगंज कि समझाइस के बाद किसानों ने लगभग 3 बजे उग्र प्रदर्शन बंद कर चक्काजाम हटाया 4से 5 घंटे के बाद चक्काजाम खुलने के बाद आवागमन चालू होने से राहगीरों ने राहत कि सांस ली
रिपोर्टर संतोष चौबे
