रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम । कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की जनसुनवाई में निरंतर जमीनी मामले पहुंच रहे हैं जहां कॉलोनी वासियों की शिकायतें पहुंच रही है। तो जमीनी संबंधी मामले भी पहुंच रहे हैं। कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्राम टेमला निवासी आशीष यादव अतीश यादव ने आवेदन देकर अवगत कराया कि रसूलिया में उनके द्वारा 1060 वर्ग फिट का प्लॉट वर्ष 2012 में नर्मदा प्रसाद शर्मा से क्रय किया गया था। आवेदन में अवगत कराया गया कि उक्त प्लाट तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग से 15 फीट का चौड़ा रास्ता भी दिया गया था। घरेलू आवश्यकता के लिए रुपयों की जरूरत होने पर आवेदक द्वारा वर्ष 2020 में उक्त प्लाट आशीष हरियाले अंकित हरियाले को विक्रय कर कब्जा दे दिया गया परंतु उक्त प्लाट पर पहुंचने के रास्ते पर प्रवीण कुमार शर्मा द्वारा अवैधानिक रूप से मुख्य मार्ग को बंद कर बाउंड्री वॉल बना गेट लगा दिया गया है। इस संबंध में जब आवेदकों द्वारा नर्मदा प्रसाद शर्मा से शिकायत की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि रोड की खाली भूमि भी विक्रय कर दी गई है इस पर उनका कोई अधिकार नहीं है और रास्ता खोलने से मना कर दिया गया। जब हरियाले परिवार द्वारा उनके प्लॉट तक जाने वाला रास्ता रोकने से मना करने पर अनावेदक द्वारा गाली-गलौज सहित जान से मारने की धमकी दी गई है और उनके प्लॉट पर कब्जे का प्रयास भी किया जा रहा है। कलेक्टर से जनसुनवाई में आवेदकगण आशीष यादव और आतीष यादव ने प्लॉट तक पहुंचने का मार्ग खुलवाने की मांग की है। इस मामले की शिकायत पुलिस अधिक्षक से भी की गई है।
