रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले में 01 अप्रैल 2023 से संपत्तियों की नई गाइडलाइन के अनुसार रजिस्ट्री होगी, जिसको लेकर जिला मुख्यालय स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में इन दिनों रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ लगी हुई है। दूसरी तरफ रजिस्ट्रार कार्यालय के सॉफ्टवेयर का सर्वर डाउन होने से निरंतर लोग परेशान हो रहे हैं। सभी को इस बात का डर सता रहा है कि यदि 31 मार्च के पहले उन्होंने रजिस्ट्री नहीं कराई तो उन्हें अधिक कीमत चुकानी होगी। सर्विस प्रोवाइडरो द्वारा सर्वर डाउन होने से स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है जिसके लिए रजिस्ट्री कराने वाले ग्राहक उप पंजीयक कार्यालय के भी चक्कर लगा रहे हैं। जिसको लेकर यह बात भी चर्चा में आ रही हैं कि अधिक पैसे लेने के लिए सर्वर डाउन कराया जा रहा है। जब मीडिया तक यह बात पहुंची तो वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल , सीमा कैथवास, राजेंद्र मालवीय , आरती चौरे जिला पंजीयक कार्यालय पहुंचे और रजिस्ट्री कराने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे लोगों से बातचीत की । तब उन्होंने बताया कि वह 2 से 4 दिनों से रजिस्ट्री के लिए परेशान हो रहे हैं, सर्वर डाउन है,उनका
स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है। जिसके उपरांत इस विषय की हकीकत जानने के लिए जिला पंजीयक रत्नेश भदौरिया से चर्चा की गई तब उनके माध्यम से हकीकत सामने आई। डीआर श्री भदौरिया ने बताया कि यह बात सही है कि सर्वर डाउन की समस्या पाई गई है। चूंकि संपदा सर्वर डाउन की समस्या आ रही है परंतु यह जिले की नहीं अपितु पूरे प्रदेश की समस्या है। वर्तमान में उपयोग किए जा रहे संपदा सॉफ्टवेयर 2007 का सॉफ्टवेयर है और जल्द ही नया सॉफ्टवेयर संपदा -2 आ रहा है जिसके बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। जिले में उप पंजीयक के सिवनी मालवा, इटारसी ,सोहागपुर पिपरिया, बनखेड़ी मैं कार्यालय स्थित है जहां पर कार्यरत सभी सर्विस प्रोवाइडर को निर्देश दिए गए हैं कि दिन में सर्वर पर लोड ज्यादा होने के कारण जो दिक्कत आ रही है तो सर्विस प्रोवाइडर रात के समय कार्य करें और लोगों के स्लॉट बुक करें यदि किसी को कोई समस्या आ रही है तो वह मेरे नंबर 9977731701पर संपर्क कर सकता है। जिस व्यक्ति का स्लॉट बुक हो जाएगा, उसकी रजिस्ट्री वर्तमान रेट के आधार पर ही होगी। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही विभाग का नया सॉफ्टवेयर संपदा – 2 आ रहा है जो वर्तमान में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं वह भी समाप्त हो जाएगी। नया सॉफ्टवेयर आधार कार्ड से लिंक होगा। जिसमें फिर रजिस्ट्री के दौरान गवाहों की अनिवार्यता भी समाप्त हो जाएगी, संपदा टू से फ्रॉड रजिस्ट्री करने वालों पर भी अंकुश लगेगा। वही संपदा -2 एक एडवांस टेक्नोलॉजी का वर्सन है। जिसमे हाईटेक साफ्टवेयर के साथ अनेक खूबियां है जो प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने वाले को बिना नामांतरण के अन्य कोई दुबारा रजिस्ट्री नही करा सकेगा की सुविधा प्रोवाइड करेगा। इस प्रकार भविष्य में संपदा 2 हाईटेक टेक्नोलॉजी से रजिस्ट्री कराना अधिक सुविधाजनक होंगी।
