रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। 28 मार्च को मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के गठन को 5 वर्ष पूर्ण हुये। संस्था की सालगिरह पर सभी ने बहुत उत्साह पूर्वक मनाई । मॉं नर्मदा जी के प्राचीन मंदिर में जा कर सभी सदस्यों ने मंदिर के मुख्य पंडि़त डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर जी, कथावाचक पंडि़त अनिल मिश्रा जी के सानिध्य में पूजन एंव आरती कर प्रसाद वितरण किया। एंव दुर्गा स्वरूप कन्याओं को कन्या भोजन कराया गया। संस्था की संस्थापिका एंव अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि जब सें मॉं नर्मदा सहयोग संस्था का गठन हुआ है हमारी संस्था लगातार सामाजिक, धार्मिक एंव राष्ट्रीय आयोजन करती आ रही है । मेडिकल कैंप , प्याऊ , ऊनी कपड़े वितरण , पर्यावरण पर कार्य ,मॉं नर्मदा जी घाट की सफाई सहित धार्मिक आयोजन में शंकर पुराण , श्री मदभागवत जी , मॉं नर्मदा जी की महा आरती , एंव राष्ट्रीय पर्व भी मनाती है एंव दिव्यॉंग बच्चों को आर्थिक स्वलंबन के लिये भी कार्य करती है। सरकार की योजनाओं में भी सहभागी रहती है , हर क्षैत्र में कार्यरत रहती है। सभी सदस्य बहुत मिलजुल कर कार्य करते है ओर हर कार्य में पूर्ण सहयोगी रहते है । हर मेमबर का संस्था में विशेष स्थान है ।
आयोजन में मॉं नर्मदा सहयोग संस्था के परम संरक्षक डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर , संरक्षक पंडि़त अनिल मिश्रा जी , संरक्षक सफलता तिबारी जी , अध्यक्ष नीरजा फौजदार , रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव , भारती शर्मा , उषा अग्रवाल , कमल झा , शारदा जैन , आशा बाजपेयी , अनीता आर .एल जैन , अल्पना सक्सेना, रानी अरोरा , जॉन आजाद , अनामिका वर्मा , ममता कुशवाहा , सिमरन अरोरा , अनन्ता चौबे , आदि उपस्थित रहें। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को बधाई प्रेषित की एंव शुभकामनाएँ दी ओर हमेशा साथ रहने का वादा किया।
