गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी
गंजबासौदा। नगर पालिका अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव को स्व सहायता समूह का प्रभारी बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वान्ति श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितंनन्द शर्मा और महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह की सहमति से की गई है। अब पूरे प्रदेश में होने वाले स्व सहायता समूह के कार्यक्रमों की प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष गंजबासौदा श्रीमती शशि अनिल यादव रहेंगी। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है और कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना है।
नपा अध्यक्ष ने लाडली बहना योजना के कार्य की समीक्षा की
सोमवार के दिन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने लाडली बहना योजना के कार्य की समीक्षा की एवं स्वयं मौके पर जाकर हितग्राहियों के फॉर्म भरवाए। मौके पर उपस्थित महिलाओं को नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि प्रदेश के मुखिया अपनी बहनों की कितनी चिंता करते हैं। आप सभी बहनें आस पड़ोस में रहने वाली बहनों को भी इस योजना का लाभ दिलाने के लिए मदद करें। सभी बहने समग्र आईडी आधार कार्ड बैंक पासबुक की फोटो कॉपी साथ में रखें साथ ही केवाईसी करा कर फॉर्म को विधिवत भरें। ताकि उनके खाते में प्रतिमा ₹1000 की राशि मिल सके।