रिपोर्टर सीमा कैथवास
माखन नगर। मीना समाज द्वारा भगवान विष्णु के प्रथम अवतार भगवान मीनेष के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्नेहमिलन समारोह, एवम स्नेह भोज का आयोजन किया गाया। भगवान श्री मीनेष जन्मोत्सव पर मीणा समाज द्वारा श्री रामजानकी मंदिर से जनपद कार्यालय के पास स्थित निजी गार्डन तक भव्य शोभायात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग नर्मदापुरम एवम आसपास के जिलों से 2000 लोगों ने हिस्सा लिया एवम कार्यकर्म को भव्य एवम सफल बनाया। नर्मदापुरम मीना समाज संगठन द्वारा राजेंद्र मेहर, हुकुम सिंह बालोद का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोटन , युवा जिला अध्यक्ष नितलेश मीना, उमेश मीना, सुनील मीना, अर्जुन मीना, विधायक प्रतिनिधी कपिल मीना ब्लाक अध्यक्ष नरेन्द्र मीना, राजेश मीना, दिनेश मीना,उदित मीना, चेतन मीना, मयंक मीना , राममोहन मीणा,स्याम मीना, गया मीणा ,भगत मीणा,जितेंद्र मीना ,संतोष मीना,चंद्रकांत मीना,नीलेश मीणा, मनीष मीना दिनेश मीना एल,संजय मीना महेंद्र मीना, अशोक मीना,मुकेश मीना,राजकुमार मीना, मोनू मीना, राहुल मीना, गोपाल मीना, अजय मीना, राहुल मीना, सुशील मीना एवम हजारो की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।
