शहर संभाग कटनी को कम्पनी मुख्यालय द्वारा दिये गये लक्ष्य के विरूद्ध माह मार्च में बकाया राजस्व वसूली हेतु शहर में सघन वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता मोहम्मद आयूब खान के नेतृत्व में कटनी शहर एवं ग्रामीण संभाग के बड़े बकायादार उपभोक्ताओं के विरूद्ध राशि वसूल करने एवं बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के तहत कोतवाली थाना के सामने जैन धर्मशाला में 59697 रूपये राहुल बाग समीप मोती लाल बजाज 41667 रूपये, मनोज गोस्वामी पर 27800 रूपये के कनेक्शन विच्छेद किये गये। इसी प्रकार बिलहरी क्षेत्र में बकाया होने पर उनके स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, सेन्टर बैंक ऑफ इंण्डिया बिलहरी शाखा में उपभोक्ता मेसर्स मीक इन्टरप्राइसेज पर 38315 रूपये, योगेन्द्र दाहिया गुलवारा रू. 28245 रूपये, ओमप्रकाश सोनी रू. 10390 रूपये, नारायण बर्मन रू. 43941 रूपये, गोविन्द आ. मिठाई लाल रू. 18169 रूपये, राजेश कुमार कुशवाहा 25788 रूपये, रामलली बर्मन रैपुरा 42214 रूपये बकाया होने पर उनके खाते सील करने की कार्यवाही की गई
इस प्रकार कुल 345 उपभोक्ताओं के विरूद्ध 37 लाख बकाया राशि के कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई जिसके विरूद्ध 225 उपभोक्तओं से 15.73 लाख रूपये की वसूली कर राजस्व संग्रहण किया गया।
अधीक्षण अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार ग्रामीण संभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता एवं लाइन कर्मचारियों की 58 टीम द्वारा 456 उपभोक्ताओं के रू. 82 लाख रूपये की राशि के कनेक्शन काटे गये जिसके विरूद्ध 23.50 लाख रूपये की वसूली की गई एवं ढीमरखेड़ा क्षेत्र में तीन मोटर सायकल जब्त कर कुर्की की कार्यवाही की गई तथा बडवारा एवं रीठी क्षेत्र में बकाया होने पर दो सबमर्सिबल पम्प जब्त करने की कार्यवाही की गई।कटनी वृत्त के अधीक्षण अभियंता मोहम्मद आयूब खान द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि विद्युत बकाया राशि एवं चालू माह का विद्युत बिलों का भुगतान समय पर करें जिससे विद्युत विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचा जा सके।
