मुस्लिम धर्म वासियों के पाक माह रमजान मुबारक आगाज़ शुक्रवार को जुमे से हुआ पहली जुम्मा पर नगर उपनगरीय क्षेत्रों कि 6 मस्जिदों से ज्यादा मस्जिदों और नमाजगाहो में जुमे की नमाज विशेष नमाज अदा की गई इससे पहले पशे इमाम ने जुम्मा का ख़ुत्बा पढ़ा और नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी वह खुशहाली की दुआ की गई
शनिवार को दूसरा रोजा रखा जाएगा
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों आज़ाद चौक मदीना मस्जिद सिहोरा जुमा टाईम इमाम मौलाना शाकिर मिस्बाही साहब
पठानी मोहल्ला जामा मस्जिद सिहोरा जुमा टाईम इमाम हाफिज वजहुद्दीन साहब
नूरी मस्जिद सिहोरा जुमा टाईम इमाम मौलाना अफसरुल कादरी
हुसैनिया मस्जिद सिहोरा जुमा इमाम हाफिज़ तस्वीर रज़ा
बिल्हा मस्जिद जुमा इमाम हाफिज सद्दाम रज़ा मस्जिद खितौला यूसुफ साहब और खितौला बाजार जामा मस्जिद हाफिज सलाहुद्दीन इन्होंने नमाज अदा करवाई
पहले अशरा शुरू
पहले रोज़ के साथ ही रमज़ान पहला अशरा शुरू हो गया रमजान के तीन अशरे होते हैं जो 10,10 दिनों तक चलतें है दूसरा अशरा मगफिरत यानी गुनाहों से माफी और तीसरा अशरा जहन्नम से रिहाई के लिए होता है
चहल पहल बढ़ी
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रमज़ान मुबारक के दौरान चहल पहल बढ़ गई है इफ्तार के समय नौजवानों और बच्चों कि टोलियों मस्जिदों की और रवाना होती है नजर आई महिलाओं घरों में इफ्तार सामग्री तैयार करने में व्यस्त रहें देर रात तक मुस्लिम क्षेत्रों में रौनकें रही
