रिपोर्टर – राकेश यादव
देवरी कला। देवरी थाना परिसर में रामनवमी हनुमान जयंती पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम करीब 6:00 बजे पुलिस थाना परिषर देवरी में एसडीएम शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नवरात्रि पर्व के दौरान जवारे विसर्जन को लेकर चर्चाएं हुई जिसमें नदी के घाटों पर और सड़कों पर साफ सफाई व्यवस्था हेतु नगर पालिका को निर्देशित किया गया एवं बैठक के दौरान नागरिक संजय ब्रजपुरिया ने चर्चा करते हुए कहा की देवरी नगर की मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के नजदीक बंधा पुल पर दोनों किनारे सब्जियों की दुकानें और हाथ ठेले खड़े होने से आवागमन में परेशानी होती है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और शाम के समय अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे नगर के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है इस पर एसडीओपी पूजा शर्मा ने कहा कि पुलिस के पास बल काम है और वहां स्थाई रूप से पॉइंट नहीं लगाया जा सकता लेकिन इसके लिए कई बार नगर पालिका को पुलिस द्वारा पत्र लिखे जा चुके हैं जिस पर नगर पालिका ने कोई कार्यवाही नहीं की इसके बाद व्यवस्था नगरपालिका को ही करनी है हम नगरपालिका का सहयोग कर सकते हैं वही हनुमान जयंती पर निकलने वाले चल समारोह में आयोजकों को पहले कार्यक्रम की स्वीकृति लेनी होगी एवं प्रचार वाहन की भी स्वीकृति लेनी होगी बैठक के दौरान एसडीओपी पूजा शर्मा तहसीलदार संजय दुबे थाना प्रभारी उपमा सिंह ,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
