रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह तथा एसडीओपी पराग सैनी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम ने शातिर नकबजन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आज दिनांक 24-3-23 को प्रार्थी जयराम पटवा निवासी मंगलवारा घाट नर्मदापुरम के द्वारा थाना कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थी एवं उसका परिवार मथुरा वृंदावन गया हुआ था, आज वापस आकर देखने पर उसे अपने घर का ताला टूटा मिला तथा घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला तथा अलमारी में रखे चांदी के जेवरात एवं नकदी ₹2000 नहीं मिले। प्रार्थी ने बताया किसी अज्ञात चोर ने उसके घर में घुसकर उक्त नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 232/23 धारा 457, 380 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना तत्परता पूर्वक करते हुए संदेह के आधार पर सर्राफा बाजार नर्मदापुरम से संदेही राजू पिता बारेलाल विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी भाट मोहल्ला इटारसी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए उक्त घटना को अंजाम देना बताया। आरोपियों के कब्जे से चांदी के जेवरात क्रमशः चांदी की पैर पट्टी, बिछिया, नगदी ₹2000, ताला तोड़ने में उपयोग हुआ सरिया जप्त किया है। उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल नर्मदापुरम में दाखिल किया गया है। उक्त आरोपी राजू पिता बारेलाल विश्वकर्मा पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम एवं थाना इटारसी में नकबजनी के एवं अन्य धाराओं के करीबन 22 अपराध पंजीबद्ध है। उक्त आरोपी शातिर नकबजन है और अभी 13-3- 2023 को ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।
मुख्य भूमिका – उक्त नकबजन को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कोतवाली विक्रम रजक के साथ उनि सउनि सुशील कुशवाह, सउनि उमेश मिश्रा प्र आर विशाल भदौरिया आर जीतेन्द्र राजपूत की मुख्य भूमिका रही है।
