• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पोट्रेट के आधार पर आरोपी पकड़ाया, ट्रेन मे जहरखुरानी के आरोपी को जीआरपी ने बसस्टैंड से धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से लेपटॉप अंगूठी मोबाइल 18,000 रुपए नगद सहित अन्य सामान किया बरामद

by Manish Gautam Chiefeditor
March 24, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। रेल पुलिस अधीक्षक भोपाल हितेश चौधरी भा.पु.से. के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल डॉ अमित वर्मा के मार्गदर्शन मे और उपपुलिस अधीक्षक रेल इटारसी महेंद्र सिंह कुल्हारा के कुशल नेतृत्व में जीआरपी इटारसी ने ट्रेन में जहरखुरानी कर यात्री को बेहोश कर चोरी करने वाले एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार कर माल मशरुका बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24.दिसबर 22 को फरियादी कार्तिक जी.बाबूराव उम्र 27 साल निवासी मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल ट्रेन 12808 समता एक्स के जनरल कोच में निजामुद्दीन विशाखापट्टनम की यात्रा कर रहा था । यात्रा के दौरान एक लड़का उम्र करीबन 25-26 साल दुबला पतला ,बाल आर्मी कट फरियादी से दोस्ती कर जान पहचान करके चाय में नशीली दवा मिला कर पिलाकर बेहोश कर दिया। कार्तिक के अचेत होने पर पिटटू बैग में रखा लैपटाप ,चार्जर , पेनड्राइव डाटा कार्ड , पर्स जिसमे कागजात थे ,सोने की अंगूठी ,दो मोबाइल चोरी कर ले गया था ।फरियादी द्वारा घटना के संबंध में जीआरपी थाना आमला में रिपोर्ट की गयी थी। जहां से शून्य की डायरी प्राप्त होने पर थाना इटारसी में अपराध क्रमाक  53/23 धारा 328 , 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया। विवेचना के दौरान तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये बारीकी से मामले की जांच-पड़ताल की गयी । फरियादी से निरंतर संपर्क कर आरोपी का पोट्रेट तैयार कर उसका जगह-जगह प्रसारण किया गया । विश्वस्त मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड नर्मदापुरम में संदिग्ध हालत में एक लाल रंग का बैग लिए बैठा है। जो जहर खुरानी में तैयार करवाए गए फोटो से मिलता जुलता दिख रहा है। मामला अति गंभीर होने से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीआरपी इटारसी बीभेद व्यंकट टांडिया पुरी टीम के साथ बताए स्थान पर पहुंचे ,जहां एक संदिग्ध लड़का प्रोट्रेट जैसा हुबहु दिख रहा था उसे जीआरपी की टीम ने मौके से घेराबंदी कर धर दबोचा। जीआरपी की पूछताछ में उसने अपना नाम दीपू जाटव पिता नवाव सिंह जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सोनी बिजली घर के पीछे थाना बिजौली तहसील मुरार ग्वालियर का रहना बताया। उसने अपराध के संबंध मे स्वयं द्वारा अपराध को घटित करना स्वीकार किया और बताया कि फरियादी को चाय में नशीली दवा पिला कर उसने बेहोश कर फरियादी का लेपटॉप अंगूठी , मोबाइल 18,000 रुपए नगद और अन्य समान बरामद कर लिया था।आरोपी के कब्जे से अपराध का चोरी किया हुआ मोबाइल ,सोने के अंगूठी ,नशीली दवा का पत्ता जप्त करने और मुख्य आरोपी को दीपू जाटव को गिरफ्तार करने में जीआरपी इटारसी को सफलता मिली है ।
आरोपी के बताए अनुसार लैपटॉप , दस्तावेज़ एवं अन्य सामान बरामद किया जाना शेष है । इस कारवाई मे  जीआरपी निरीक्षक व्यंकट टाडिया ,सउनि शेख मकसूद पआर कृष्ण कुमार यादव , आर मनोज त्रिपाठी आर सुमित यादव  आर पवन कुमार जीआरपी ग्वालियर के आर राहुल यादव , आर अनुज तोमर एवं सायबर सेल से आर संतोष पटेल की भूमिका सराहनीय रही ।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Surguja, Chhattisgarh | 5-year-old boy posted as child constable after death of his father who was a Police constable

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d