सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। स्थानीय नेहरू पार्क में सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा भगवान झूलेलाल की जयंती एवं अमर शहीद हेमू कलानी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अशोक वाधवानी, राम नवलानी, मनोहर भाई, परमानंद आहूजा, महेश मूलचंदानी, प्रेम सिंह सोलंकी, ललित मोहन यादव ,भागचंद बरगले के साथ ही संस्था के संरक्षक केएस राजपूत ,संस्था के अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान झूलेलाल के आध्यात्मिक चिंतन की प्रस्तुति की एवं हेमू कलानी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की आवश्यकता को देश हित में बताया। कार्यक्रम में अशोक दीबोलिया, डॉक्टर चतुर्वेदी, डॉक्टर सुरेंद्र, डॉक्टर मयंक तोमर के साथ मोहम्मद आदिल फ़ाज़ली, मोहम्मद अकरम खान, आशीष तिवारी, ललित यादव, रमेश सोनी, केके शर्मा, संजीव शर्मा जय नारायण पाटिल राम चरण सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए । अंत में इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार व्यक्त रमेश गोप्लानी द्वारा किया गया।