सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 मार्च को भोपाल आएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय भोपाल का भूमि पूजन करेंगे और विस्तारक अभियान में बनाए भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के बूथ अध्यक्षो के साथ प्रत्येक माह के आखिरी सप्ताह में होने वाले प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे व संवाद करेंगे। उक्त बात मंगलवार को भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती माया नारोलिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें 14 मार्च 24 मार्च तक चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान को समय सीमा में बूथ समिति का गठन करना है। हमारी बूथ ईकाई प्रथम होती है, और भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका बूथ अध्यक्ष सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष से संवाद कर सकता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस पद पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का सौभाग्य मिल रहा है। यह सिर्फ भाजपा नहीं हो सकता है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि हमारे अन्नदाता ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई के लिए हमारे किसानों के मसीहा भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हमारी सरकार उनके साथ हैं। जिला मीडिया प्रभारी अमित संभाला ने बताया बैठक में बूथ विस्तार अभियान को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, सह कार्यालय मंत्री मनोहर बड़ानी, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, श्रीमती प्रीति शुक्ला, नीतू महेंद्र यादव, श्रीमति सावत्री बाई परनामे, श्रीमति लता पटेल, विश्वनाथ सिंघल, संदेश पुरोहित, यशवंत पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, आशुतोष तिवारी, सोनू दीक्षित, राजेश चौधरी, जिला मंत्री उमेश पटेल जी, रिंकू जैन, ज्योति चौरे,अर्चना साहू , कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, चरणजीत सिंह, मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, दीपक महालहा, अर्चना पुरोहित, योगेंद्र सिंह राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान, राहुल सिंह ठाकुर, आईटी प्रभारी राहुल पटवा, निखिलेश चतुर्वेदी, मृगेन्द्र सिंह मंडलोई, महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष, सागर शिवहरे, विकास नारोलिया, राहुल सोलंकी, मयंक मेहतो, जोगेंद्र सिंह, राजा भैया पटेल, वरुण पटेल, रमेश पटेल, सुशील बरखड़े, राहुल पटेल,वरुण रघुवंशी, अभिषेक शर्मा, दीपेंद्र राजपूत, विनय यादव, राघवेंद्र रघुवंशी, संजय अग्रवाल, मोहन सिंह, विकास साहू, मोहन गोलियां सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
