• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

अंडर ब्रिज में भरा पानी, कई घंटे से रास्ता बंद नहीं की गई पानी निकलने की व्यवस्था रेलवे के निर्माण कार्य की खुली पोल सकरिया -ककरहटी मार्ग बंद लोग परेशान

by Manish Gautam Chiefeditor
March 19, 2023
in पन्ना
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पन्ना जिले में रेलवे लाइन लोगों के लिए सपने की तरह है लंबे समय से रेल के आने का इंतजार पूरे जिले के लोग कर रहे हैं कुछ समय से निर्माण कार्य शुरू भी हुए लेकिन पहली बेमौसम बरसात में ही निर्माण कार्य की पोल खुल गई है और जो लोग अपनी सुविधा के लिए रेल का इंतजार कर रहे हैं वही काम इनके लिए असुविधा बन गया क्योंकि आज सकरिया से ककरहटी की ओर जाने वाला रास्ता बीते 4 घंटे से बंद है और लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि अंडर ब्रिज में थोड़ी सी बरसात में ही पानी भर गया कमर से ऊपर तक पानी होने के कारण चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है लोग परेशान हैं कि आखिर कैसे इस बेमौसम बरसात में अपने गंतव्य तक पहुंचे…
सकरिया में जो अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया गया है उसके पानी निकासी का रास्ता नहीं बनाया गया दोनों और ऊंचाई है और अंडर ब्रिज में पानी निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा लिहाजा पूरा अंडर ब्रिज पानी से भरा हुआ है और रास्ता बंद है कई चार पहिया वाहन चालक तो लंबे समय तक प्रबंधन और निर्माण एजेंसी का इंतजार करते रहे कि आखिर कोई सुनेगा और इस मार्ग को खोलने का प्रयास करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ परेशान होकर अधिकांश चार पहिया वाहनों ने देवेंद्रनगर के रास्ते होकर ककरहटी का सफर किया स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं यहां कोई सुनने वाला नहीं हैं लंबे समय से इंतजार में खड़े लोग मायूस होकर 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर कर देवेंरनगर के रास्ते अपने गंतव्य की ओर गए जबकि चाहिए था कि निर्माण एजेंसी और रेलवे के ठेकेदार को इसकी जानकारी लगते ही पानी निकासी कर रास्ता खोला जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और लोग परेशान होते रहे, समाचार लिखे जाने तक रास्ता चालू नहीं हो सका था…

वहीं स्थानीय निवासी गोरेलाल का कहना है कि जब पहली बारिश में ही इस तरह से परेशानी हो रही है तो भरी बरसात में क्या होगा पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, कार चालक चंदन सिंह यादव ने बताया कि हमें पन्ना जाना है पर हम 3 घंटे से यहां इंतजार कर रहे हैं कि कोई पानी निकालने की व्यवस्था करेगा लेकिन नहीं की गई अब हम परेशान हैं वापस ककरहटी जा रहे इसके बाद देवेंद्रनगर होकर अतिरिक्त कई किलोमीटर की यात्रा कर पन्ना पहुंचेंगे इसी तरह पूरन सिंह ने भी बताया कि हम कई घंटे से फंसे हुए हैं हमें जरूरी काम के लिए पन्ना जाना था पर नहीं जा पा रहे अब वापस घर जा रहे हैं…

*मोटरसाइकिल के साइलेंसरों में भरा पानी और लोग पानी में गिरे..

कई यात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पानी में ही मोटरसाइकिल डाल दी जिससे कई मोटरसाइकिल सवार पानी में या तो गिर गए या उनके वाहनों में पानी घुस गया जिससे वह मोटरसाइकिल चालू नहीं हो सकी इस तरह जो रेलवे का निर्माण कार्य है वही स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है और सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि लोग परेशान होकर जाम में फंसे हैं और कोई कुछ करने को सक्रिय नहीं दिखे और कई यात्री छोटे-छोटे बच्चों को लेकर परेशान होते रहे

संवाददाता संतोष चौबे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d