कटनी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने ,कारण बताओ सूचना पत्र का जबाब निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत नहीं करने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं किए जाने के फलस्वरूप जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायत बहोरीबंद के पंचायत समन्वय अधिकारियों (सुपरवाइजर आवास) इंद्र कुमार व्योहार और महाराज सिंह को माह मार्च 2023 के वेतन से एक सप्ताह के लिए अवैतनिक किए जाने हेतु आदेश जारी किया है।
सीईओ श्री गेमावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बहोरीबंद को संबंधित लोक सेवकों के माह मार्च 2023 के वेतन / मानदेय से एक सप्ताह के वेतन की राशि की कटौती करते हुए जिला पंचायत कार्यालय को साक्ष्य के साथ उपलब्ध कराने हेतु कहा गया
