जबेरा – नवागत पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार सभी थानों में कार्यवाहियां जारी हैं इसी क्रम में इन्हीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जबेरा थाना प्रभारी इंद्रा सिंह ने अपने स्टाप के साथ गांव गांव अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने ढाबे ,होटल ब गांव गांव में दविश दी। ग्राम कोंडा कला से 39 पाव,जलेहरी से 20 पाव,सिंगपुर से 20पाव, पूरनयाऊ से 20 पाव,आमघाट से 18 पांव,पारना से 20पाव व अवैध कच्ची शराब चंडी चोपड़ा से 5 लीटर , ब हरदुआ सुम्मेर से 5 लीटर जप्त कर आवकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की। थाना प्रभारी इंदिरा सिंह द्वारा लगातार गांव गांव में दबिश देने ब अवैध शराब पकड़ने से अवैध शराब बिक्री करने वालों में हड़कंप का माहौल है व अवैध शराब बेचने से डर रहे हैं। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी एसआर रीछारिया, एसआई सियाराम सिंह, एस एन गोस्वामी, एएसआई गोविंद विदोलिया,राकेश पाठक,बीपी साहू,मनोज पांडे,प्रधान आरक्षक संतोष खरे,देवेंद्र रैकवार, सतीश नामदेव, रनमत सिंह,आरक्षक वीरेनद्र सिंह,प्रताप ,प्रशांत, प्रकाश, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति तिवारी सहित पुलिस स्टाफ का सहयोग रहा।
