ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने
मधुर गीतों की अंताक्षरी प्रतियोगिता कर और फूलो,गुलाल की होली से फाग उत्सव मनाया
सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनीमालवा। सिवनी मालवा ब्राह्मण समाज की महिलाएं पारंपरिक सनातन संस्कृति के त्यौहारों को बड़े उत्साह एवं मिलजुल कर मनाते आ रही हैं। इसी क्रम में रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर सिवनी मालवा में महिलाओं ने फाग उत्सव पर फूलों की होली खेलकर एवं फाग के गीत गाकर तथा एक-दूसरे को बधाई देते हुए उत्सव मनाया। साथ ही मधुर गीतों की अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई जिसमें महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और छोटे-छोटे बच्चे जो राधा- कृष्ण बनाया और उनके साथ सभी ने फूलों की होली खेली। साथ ही महिलाओं ने होली गीत गाकर फाग उत्सव मनाया। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन कि ऊषा उदासी, मनिषा भारद्वाज, अर्चना मिश्रा, आशा मिश्रा, मुक्ता दुबे, मिनी व्यास, सुदिक्षा अवस्थी, मेघा उपाध्याय, कविता दुबे, प्रतिक्षा पुरोहित, नीरा तिवारी, रेखा पारिक, ऊषा शर्मा, अनिता शर्मा, पूनम पालीवाल, प्रियंका दीवान, सीमा उपाध्याय, तृप्ति उपाध्याय, सुनीता शर्मा, जंयती शर्मा, पूनम अवस्थी, भारती शर्मा, योगीता दुबे, निहारिका व्यास, रुकमनी दुबे, ज्योति व्यास, अनिता अवस्थी, पूनम अवस्थी सहित बहुत अधिक संख्या में विप्र बहिनेंऔर बच्चों ने भी अपना सहयोग दिया।