सीमा कैथवास की रिपोर्टसिवनी मालवा। सिवनी मालवा के राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर स्वर्गीय सेठ सुंदरलाल कलवानी की पुण्य स्मृति में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय जीव सेवा संस्थान संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल की संस्था के नेत्र चिकित्सक डॉक्टर अजय सिंह तोमर द्वारा किया गया जिसमे 175 नेत्र रोगियों की जांच कर 69 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ भोपाल भेजा गया । शेष मरीजों का उपचार कर उचित सलाह एवं दवा दी गई। शिविर में समाजसेवी अनिल कलवानी, दीपक अग्रवाल, नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, रामजानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट पंडित अवधेश कक्का जी , मधुसूदन दीक्षित, संजय सोनी ,प्रकाश चंद्र सोनी, स्थानीय नेत्र चिकित्सा सहायक एम एल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
