सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। साईं कृष्णा रिसोर्ट परिवार के द्वारा राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप नर्मदापुरम पहाड़िया मार्ग पर प्रस्तावित नवीन परिसर में विशाल पंच कुंडीय श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान सत्यम अशोक अग्रवाल एवं अनिरुद्ध अशोक अग्रवाल है।
होलीपुरा बुधनी के यज्ञाचार्य पंडित श्री विजय पांडे एवं उनकी पूरी कर्मकांडी ब्राह्मणों की टीम पंच कुंडीय श्री रूद्र महायज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। यज्ञ के द्वितीय दिवस इटारसी के एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी सपत्नीक यज्ञ मंडप में विराजित हुए एवं आहुतियां छोड़ी। पंच कुंडीय श्री रूद्र महायज्ञ में ग्राम मेहरा गांव के भक्त भी यज्ञ मंडप में आहुतियां देने पहुंच रहे हैं। मुख्य यजमान सत्यम अग्रवाल ने धर्म प्रेमी सज्जनों और माताओं बहनों से अनुरोध किया है कि जो भी पंच कुंडीय श्री रूद्र महायज्ञ में आहुतियां देना चाहते हो वह धोती कुर्ता पहन कर आयोजन में शामिल हो सकते हैं। साय काल 5:00 बजे आरती के साथ प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
