सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। भाजपा के बूथ विस्तारक 2.0 अभियान के अंतर्गत बुधवार 14 मार्च द्वितीय दिवस शक्ति केंद्र 1 के बूथ क्रमांक 109 पर बूथ विस्तार अभियान बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एंव शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती माया नारोलिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में अपेक्षित श्रेणी की शत प्रतिशत उपस्थिति रही जिसमें शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर, बूथ के त्रिदेव, बूथ समिति सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात उपस्थित जनों ने सामूहिक भोज किया। नर्मदापुर मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बताया कि मंडल के आठो शक्ति केन्द्र के सभी बूथों पर बूथ विस्तार अभियान की बैठक हो रही है। इस दौरान संभागीय कार्यालय मंत्री श्री हंस राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एंव मंडल प्रभारी राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, विस्तारक श्रीमती वंदना दुबे, बूथ अध्यक्ष महेश सेन,पार्षद श्रीमती निर्मला राय, श्रीमती रोमा नारोलिया, रामसिंह तोमर, जितेंद्र शर्मा, आरके पॉल,चंदन शाह, रूपेश राजपूत, अंकित सैनी, सचिन तोमर, अमित यदुवंशी, जेपी मालवीय, एम.सी पाल जी, सोमू पाठक, अमित नायक, जयंत चौहान, राजेश व्यास, चिमनपुरी गोस्वामी, घणेद्र राणे सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
