सिलौंडी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ढीमरखेड़ा में सोमवार को 47 जोड़ें वर वधुओं ने विवाह कर एक दूसरे का हाथ थामा।इस दौरान 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया ।ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए 52 लोंगो ने आवेदन किया।सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 47 जोड़े वर वधु शादी के लिए शामिल हुए। पंडितों ने सभी जोड़ों की विधि-विधान के साथ शादी कराई।
जिला पंचायत सदस्य कविता पंजक राय ने सभी वर वधुओं को अपनी तरफ से उपहार देकर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर एसडीएम नदिमा शीरी, जनपद सीईओ विनोद पांडेय,जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह,संतोष दुबे, पारस पटेल,मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह, प्रशांत राय मंडल अध्यक्ष ,सुधा सिंह,दीपू बैरागी, अटल बिहारी बाजपेयी,शैलेन्द्र पौराणिक,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,ग्रामीणों और वर वधुओं के नाते रिश्तेदार व परिजन शामिल रहे।
