सीमा केथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार बालिकाओ को आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अपराजिता कार्यक्रम अंर्तगत कन्या शिक्षा परिसर पवारखेड़ा की लगभग 125 किशोरी बालिकाओ मार्शल आर्ट (जूडो, कराते, ताइक्वाडो) का 20 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त बालिकाओ को मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर बालिकाओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बालिकाओ द्वारा प्रशिक्षण में प्राप्त मार्शल आर्ट का डेमो भी कार्यक्रम उपरांत प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार डेहरिया, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर पवारखेडा, उपेन्द्र सिंह राठौर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ग्रामीण प्रमोद गौर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास ग्रामीण श्रीमती प्रीति यादव, श्रीमती आशा मीना, उपप्राचार्य, कन्या शिक्षा परिसर पवारखेडा, प्रशिक्षक मार्शल आर्ट श्रीमती रोशनी सोनकर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
