सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। नर्मदांचल मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के नाम कलेक्टर को कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया को ज्ञापन सौंपा। जिसमें राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना समाज सेवा संगठन डॉ किरोड़ी लाल मीना द्वारा राजस्थान में वीरांगनाओं (शहीद की पत्नियों) की जायज मांगों को लेकर उनके समर्थन में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान राजस्थान पुलिस द्वारा दुर्व्यव्हार किया गया एवं उन्हें अपमानित किया गया। जनप्रतिनिधि माननीय सदस्य के साथ बर्बरता और दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस वालों के ऊपर कार्रवाई की जाए
एवं उन्हें बर्खास्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मीना समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मीना, युवा जिलाध्यक्ष निखिलेश मीना, निथलेश मीना, पूर्व जनपद अध्यक्ष बृजमोहन मीना, सांसद प्रतिनिधि भगवान सिंह मीना, उमेश मीना, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन मीना, विधायक प्रतिनिधि कपिल मीना , युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष माखन नगर गौरव मीना, पवन मीना, जय प्रकाश मीना, सोनू मीना आदि उपस्थित रहे।
