सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, नर्मदापुरम में प्राचार्य डॉ कामिनी जैन के मार्गदर्शन में आज 13 मार्च को मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा प्रायोजित, लोकव्यापीकरण गतिविधियों के अन्तर्गत दैनिक जीवन में विज्ञान विषय पर दिनांक 13 से 17 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना हैं। इसी कडी में आज “विज्ञान के बढते कदम” कार्यक्रम के अन्तर्गत विज्ञान पर आधारित टेलीफिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विज्ञान के विभिन्न अविष्कारों से छात्राओं का परिचय कराया एवं बताया गया कि विज्ञान ने मानव जीवन को अत्यन्त सरल एवं आसान बना दिया है। विकास की इस तेज गति के कारण हमारी पृथ्वी और पर्यावरण प्रभावित हो रहे है। वैज्ञानिकों द्वारा सन् 2070 तक पृथ्वी पर जीवन के लिए क्या क्या तैयारिया करनी पढ़ेंगी इस पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन ने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति से लेकर आज तक चाहे परिवहन, दूरसंचार, मनोरंजन, कृषि, कम्प्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट, स्वास्थ्य उपकरण, दवाईयाँ, अंतरिक्ष हम जहाँ भी अपनी निगाह दौडाते है, वहाँ हम विज्ञान को ही पाते है। अब विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपक अहिरवार ने बताया कि विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र में कांती ला दी है। कोरोना काल के कठिन समय में जब शिक्षण संस्थानों में छात्रों का पहुचना सम्भव नहीं था। उस समय विज्ञान के अविष्कारों जैसे मोबाइल, कम्प्यूटर एवं इंटरनेट ने ही हमारी मदत की और ऑनलाइन कक्षाओं का प्रचलन शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रीति मालवीय ने किया एवं कार्यक्रम में डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. आशीष सोहगोरा, डॉ. रीना मालवीय, श्री धीरज खातरकर एवं अधिक संख्या में छात्राएँ सम्मिलित हुई ।
