सीमा केथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत 13 मार्च को जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम द्वारा दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम किया जा रहा है। संघ सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि विधिक सहायता परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट कुटुम्ब न्यायालय प्रियदर्शन शर्मा और मुख्यातिथि श्रीमती आरती शुक्ला तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , रितु वर्मा कटारिया मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, श्रीमती संध्या थापक अध्यक्ष जनभागीदारी समिति होम साइंस कालेज, केके थापक अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम व मनोज जराठे सचिव अधिवक्ता संघ रहेंगे ।
