• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

पुलिस विभाग के द्वारा एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में जो सहयोगी बनने का कार्य किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सराहना की

by Manish Gautam Chiefeditor
March 12, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गुर्जरखेड़ी गांव के लोगों की अनुकरणीय पहल बनी प्रेरणा स्त्रोत : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम के लोगों सहित स्थानीय प्रशासन व पुलिस की जमकर की सराहना

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। अच्छे कार्य करने वाले समाज के प्रेरणा स्त्रोत बनते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण सोहागपुर क्षेत्र के गुर्जरखेड़ी गांव के समाजसेवियों और युवाओं के साथ ही पुलिस विभाग के द्वारा एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह में जो सहयोगी बनने का कार्य किया है वह समाज प्रदेश व देश में एक सार्थक व अनुकरणीय पहल है। इस कार्य की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों का हमे स्वागत करना चाहिए। जनभागीदारी से हम क्रांति ला सकते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण नर्मदापुरम के गुजरखेड़ी गाँव ने प्रस्तुत किया है। गाँव के नौजवानों ने आर्थिक रूप से कमजोर बहन दीपा की धूमधाम से शादी कराई जिसमें स्थानीय प्रशासन व समाजसेवियों ने भी खुले दिल से मदद की।यह उदाहरण पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री श्री चाैहान ने दीपा बेटी को भी बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही एक गरीब बेटी दीपा का विवाह सभी ने जनभागीदारी के साथ धूमधाम से कराया है। पिता और दादा का कोरोना के दौरान निधन से उनकी कमी समाजसेवी और ग्रामीणों ने सहयोगी बनकर की है। खास बात यह है कि दीपा के विवाह में सभी ने मिलकर ऐसा सहयोग किया है। जिससे बेटी को परिजनों की कमी महसूस नहीं होने दी। गांव के लेागों ने विवाह में होने वाले खर्च उठाने से लेकर बेटी के लिए आभूषण, अनेक घरेलू सामग्री भी उपहार में प्रदान की है।

गांव के लेागों ने बताया कि दीपा विश्वकर्मा के पिता कमलेश विश्वकर्मा और दादाजी का निधन कोरोना के दौरान हो गया है। पिता पेशे से कारीगरी का कार्य करते थे। ग्रामीणों की पहल पर दीपा विश्वकर्मा का विवाह अमित विश्वकर्मा निवासी ग्राम कुंडाली के साथ होना तय हुआ। दीपा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से गांव के युवाओं और समाजसेवियों ने तय किया कि अब वे ही उसके परिजन हैं। दीपा हमारे गांव की बेटी है उसका विवाह धूमधाम से किया जाएगा। ग्रामीणों ने सहयोगी बनकर सोशल मीडिया ग्रुप बनाया। करीब पौने 2 लाख रुपए लोगों ने दान दिया और दीपा का विवाह पूरे उत्साह के साथ हुआ। इस विवाह में प्रशासन, पुलिस और समाजसेवियों ने भी खुले दिल से मदद की।

बताया गया कि अमित बिल्लोरे, शरद दुबे शोभापुर, जकी अंसारी शोभापुर, अब्दुल हक़ उर्फ़ भाया सोहागपुर थाना सोहागपुर से एसआई धर्मेन्द्र वर्मा, एसआई मेघा उदेनिया, प्रधान आरक्षक राजाराम, प्रकाश सिंह चौहान, एसआई वर्षा धाकड़ द्वारा दीपा को घरेलू सामग्री प्रदान की गई। फ्रिज, कूलर, सोने, चांदी जेवर व साड़ी के साथ श्रृंगार सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। जब इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को मिली तो उन्होंने भी इस सकारात्मक पहल की सराहना की है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदिका को आवेदन पत्र के साथ किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं - कलेक्टर VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d