• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर देवरी

अल्ट्राटेक सीमेंट के घटिया होने का आरोप किसान के मकान का लेंटर 3 दिन में पापड़ की तरह चटक गया

by Manish Gautam Chiefeditor
March 7, 2023
in देवरी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर – राकेश यादव

देवरी कला। ग्राम बिजोरा में एक किसान की मकान निर्माण में घटिया सीमेंट के कारण 3 दिन बाद पूरे लेंटर में जगह जगह पापड़ की तरह चटक गया और बड़े-बड़े क्रेक्स आ गए। एक किसान ने घटिया किस्म की अल्ट्राटेक सीमेंट होने का आरोप लगाया है। सोमवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के डीलर और मोबाइल लैब इंजीनियर टीम ने बढ़िया सीमेंट के नमूने लिए।

ग्राम बिजोरा के किसान वरुण पाठक ने बताया कि देश की नंबर वन सीमेंट का दावा करने वाली अल्ट्राटेक कंपनी ने उनका विश्वास तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि 2820 स्क्वायर मीटर में उनके मकान का लेंटर कराने के लिए चमन हार्डवेयर देवरी से 220 सीमेंट की बुलाई थी जिसमें 206 बोरियों का लेंटर में उपयोग किया गया। 4 मार्च को लेंटर होने के बाद पूरे मकान में बड़ी संख्या में क्रेक्स आना शुरू हो गए पूरा लेंटर मैं पानी का रिसाव होने लगा जिसकी शिकायत उन्होंने डीलर प्रदीप पटवा चमन हार्डवेयर से की। उन्होंने आरोप लगाया कि जो अल्ट्राटेक सीमेंट उनके यहां पहुंची है वह डुप्लीकेट और घटिया थी जिसमें 2 किस्म की सीमेंट की बोरियां निकली है कुछ बोरिया मिट्टी के पाउडर जैसी थी और कुछ बोरियां मैं सीमेंट ग्रे कलर की थी। मिट्टी के पाउडर जैसी सीमेंट का उपयोग लेंटर में जहां जहां भी हुआ है वहां वहां क्रेक्स आए हैं वही ग्रे कलर के सीमेंट का उपयोग जहां हुआ है वहां क्रेक्स नहीं आए। उन्होंने कहा कि घटिया सीमेंट के कारण उनके मकान की छत की ढलाई का काम खराब हो गया है और उन्हें 5 से 6 लाख रूपए खर्च किए हैं जिसमें मजदूरी और सेंटिंग का खर्च अतिरिक्त है। अल्ट्राटेक कंपनी की लापरवाही से उनका नुकसान हुआ है जिसका हर्जाना दिया जाना चाहिए। वही अल्ट्रा ट्रैक सीमेंट कंपनी के मोबाइल लैब टीम के इंजीनियर पहलाद साहू ने बताया कि सीमेंट को देखकर नहीं बताया जा सकता है कि सीमेंट में क्या खराबी है इसका क्यूटेस्ट करना पड़ता है जिसकी प्रक्रिया 3,7 और 28 दिन टेस्टिंग के बाद पता चलती है कि क्या खराबी है। इसके बाद उन्होंने सीमेंट के क्यूटेस्ट के नमूने लिए।

इस संबंध में चमन हार्डवेयर देवरी के अल्ट्राटेक सीमेंट डीलर प्रदीप पटवा का कहना है कि 3 मार्च को मैहर से अल्ट्राटेक सीमेंट का एक ट्रक आया था जिसमें 220 बोरी वरुण पाठक के यहां भेजी थी उनके द्वारा सीमेंट में गड़बड़ी की शिकायत की गई शिकायत के बाद कंपनी की इंजीनियरिंग टीम बुलाई गई जिसकी जांच की जा रही है की सीमेंट में क्या गड़बड़ी है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230307-WA0073.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230307-WA0072.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/03/VID-20230307-WA0071.mp4

वाईट– प्रदीप पटवा डीलर
वाईट– वरुण पाठक किसान
वाईट– इंजीनियर पहलाद साहू

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चांटे के होली महोत्सव लेकर सख्त निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d