सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। आज 7 मार्च मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आरटीओ श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम द्वारा शहर के व्यस्तम मार्गो पर ,बीच सड़क पर बस खड़ा कर सावारी भर रहे वाहनों पर आरटीओ की टीम द्वारा चलानी कार्यवाही की गई। तथा शासकीय नर्मदा कॉलेज व मीनाक्षी चौक पर सवारी भर रहे 7 बसों से 11,500 की चलानी कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया की पूर्व में ली गई बैठक में बस ऑपरेटरों को दी गई हिदायत का पालन न करने तथा बिना वर्दी पहने चालक सहित निर्धारित किराया से अधिक किराया लेने व बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सावारी भरने वाले वाहनों पर चलानी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। जांच टीम में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के साथ विभागीय टीम में सिपाही राकेश चौरे, राजेश्वरी, उदयभान, गोलु पटेल शामिल रहे।
