सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । अधिवक्ता न्यायालय कार्य से विरत रहे काली पट्टी बांध कर किया विरोध। स्थानीय न्यायालय के अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्ता न्यायालय कार्य से विरत रहे । काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 66 दिनों मे 5 साल पुराने 25 प्रकरणो को निराक्रयत किये जाने के दिये गये निर्देश के विरोध स्थानीय अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्ता न्यायालय कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता 6 मार्च से 12 मार्च तक न्यायालय कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय ने निर्धारित किए दीवानी व आपराधिक प्रकरण में शीघ्र सुनवाई के विरोध में पूर्व में भी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे थे इसके बावजूद उच्च न्यायालय ने अभी तक इस मामले में कोई निराकरण नहीं किया । इस कारण राज्य अधिवक्ता संघ के आह्वान पर जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता न्यायालीन कार्य से 12 मार्च तक विरत रहेंगे।
