देवरी कलां:-माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के 64 वे जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित “शिव वाटिका” कार्यक्रम के अंतर्गत आज कौशल किशोर वार्ड स्थित मुक्तिधाम,श्रमिक रैन बसेरा, बेलढाना रोड स्थित मुक्तिधाम में 51-51पौधों का पौधारोपण किया गया,मुख्यमंत्री के जन्मदिन के दिन प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लांच होने जा रही है, राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योजना के आवेदन पत्र भरने का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति थी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अल्केश जैन ने कहा है कि लाडली बहना योजना के शुभारंभ होने से इस योजना की गांव गांव में बीजेपी ब्रांडिंग करेगी, इसके लिए पंचायत स्तर तक कार्यक्रम करने की निर्देश दिए गए हैं. कार्यक्रम में इस योजना के अलावा बजट में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों की लोगों को जानकारी दी जाएगी, गांव के अलावा जिला स्तर पर भी इस तरह के कार्यक्रम होंगे। प्रदेश की हजारों महिलाओं को उसका लाभ होगा।पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया,मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन ,पार्षद त्रिवेंद्र जाट,राकेश चौरसिया,सुनील प्रजापति , परशुराम साहू जी,सुनील रिछारिया,काशीराम पटेल, दिलीप कोष्टि ,मोंटू राजपूत ,नारायण बाल्मीकि,मंडल उपाध्यक्ष सुनील कबीरपंथी,नीरज तिवारी सहित नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
