सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम नगर की जय हो सामाजिक कल्याण समिति द्वारा निरंतर हर रविवार नर्मदा घाट पर सफाई अभियान जारी है। समिति सदस्यों ने विवेकानंद घाट पर श्रमदान किया तत्पश्चात मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। इस दौरान समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति सदस्य सुरेश शर्मा, सौरभ अहिरवार, संजू प्रजापति, राम माधव, लोकेश माधव, सौरभ वर्मा, विकास गुप्ता, किशन सराठे, दीपक कलोसिया, प्रीतम चक्रवर्ती, सूरज वर्मा, सागर पटैल, अनुराग वर्मा, जतिन यादव, राजा मालवीय, कौशिक बावरिया, कामेश नेमा, कमलेश मौर्य, कपिल तोमर, नीलेश वर्मा, विशाल बावरिया, छोटू तिवारी, लोकेश विश्नोई, अभिषेक यादव, जीतेन्द्र यादव, कृष्णा यादव उपस्थित रहे।
