सीमा कैथवास की रिपोर्ट
महीनों से परेशान हो रहा वाहन मालिक, कब होगी सुनवाई ? जल्द होगा खुलासा …..
नर्मदापुरम । जिले में संचालित होने वाली ट्रेवल एजेंसियों के नाम पर भारी अनियमितताएं और शिकायतें प्रशासन तक पहुंचती हैं। जिसमें ट्रैवल एजेंसी में किराए पर अपने महंगे वाहन लगाने वाले वाहन मालिक को भी समय पर उनका मेहनताना नहीं दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह तक पहुंचा है। जिला प्रशासन में वाहन उपलब्ध कराने वाली ट्रैवल एजेंसी शिवांजलि ट्रैवल्स का मामला गत दिनों कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा ! जहां पर सिवनी मालवा निवासी विनोद कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि शिवांजलि ट्रेवल संचालक राजेंद्र तोमर द्वारा विगत 8 माह का वाहन किराया उन्हें नहीं दिया गया है और उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है।
शिकायत में सिवनीमालवा फरियादी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी सफेद रंग की टैक्सी कोटे की बोलेरो वाहन एमपी 05 टी 2058 को शिवांजलि ट्रैवल्स के माध्यम से एसडीएम कार्यालय सिवनीमालवा में 15/12/2020 से 15/07/2021 तक किराए पर लगाई गई थी , वाहन का मासिक किराया ₹23245 मासिक था। जो कि शिवांजलि ट्रेवल्स के द्वारा प्राप्त किया जाता था और मुझ वाहन मालिक को ₹18500 प्रतिमाह दिए जाते थे। शिवांजली ट्रेवल द्वारा विगत 8 माह का वाहन किराया राशि मुझे नहीं दी गई है। मुझे आज दिनांक तक ₹94000 रुपए लेना बकाया है जो इनके द्वारा नहीं दिया जा रहा है। राशि मांगने पर यह लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। मेरे द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को निरंतर शिकायत की गई है परंतु मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ट्रेवल संचालक राजेंद्र तोमर रसूखदार व्यक्ति होने से जिला प्रशासन मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। मेरे द्वारा 181 पर भी शिकायत की गई है परंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो इसी प्रकार की अन्य घटनाएं भी पूर्व में सामने आ चुकी है । सरकारी विभागो में सूत्रों की माने तो एक कॉकस भी कार्य कर रहा है जो गाड़ी लगाने के नाम पर कमीशन का खेल करता हे। सूत्रों की माने तो कुछ सरकारी विभागों में तो वही के कर्मचारियों की गाड़ियां उनके परिजनों के नाम से अधिकारी की मिलीभगत कर लगाए हुए हैं , जिसका एक निर्धारित हिस्सा अधिकारी को भी मिलता है । यदि सरकारी विभागों में अनुबंधित वाहनों की गंभीरता से जांच हो तो बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है और रसूखदार चेहरे भी उजागर हो सकते हैं ?
