कटनी – प्रदेश शासन की योजनाओं को जनता के बीच घर घर तक पहुंचाने और जनता की विकास से जुड़ी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत जनसेवा मित्रों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण सत्र में पुहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद ने उन्हें मुख्यमंत्री और प्रदेश शासन की इस अभिनव पहल से जुड़ी मंशा को समझाते हुए इस कार्य को पूर्ण लगन और ईमानदारी से करने की बात कही। उन्होंने जन सेवा मित्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जन विकास और सामाजिक कल्याण की दिशा में उन्हें अहम कड़ी बताया। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। इस मौके पर सीएम रिसर्च एसोसिएट सुदीप शहाने सहित जनसेवा मित्रों की मौजूदगी रही ।
