आपको बता दें कि उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर इंद्र कांत द्विवेदी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी टहरौली अरुण कुमार चौरसिया एवं आबकारी निरीक्षक हर्ष बाबू व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा के द्वारा ग्राम तेजपुरा में कबूतर डेरा पर कार्रवाई की गई। कबूतर डेरा पर पुलिस के पहुंचने से हड़कंप मच गया। तो वही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरणों को नष्ट किया। इसके साथ ही 40 लीटर अवैध कच्ची शराब मौके से बरामद की 1500 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने कबूतर डेरा से एक महिला को भी गिरफ्तार किया।
मऊरानीपुर से मृतुन्जय सिंह की रिपोर्ट
