कटनी जिले के विजयराघवगढ़ बंजारी में क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल मैच खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित परिवार ने कटनी एसपी सुनील जैन से अपनी फरियाद बताई। पीड़ित परिवार ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाने में रात भर तीन पुत्रों और उनकी मां के साथ जमकर मारपीट की गई। एसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मामले की जांच कटनी सीएसपी करेंगे। आपको बता दें कि सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के बाद यह मामला सामने आया था।
क्रिकेट मैदान में हुए विवाद के दौरान पुलिस को बुलाया गया।विवाद इस कदर बढ़ा की एक टीम के कुछ मेम्बर्स ने खेल मैदान पर अपनी टीम को सेमीफाइनल खेलने और कमेटी द्वारा न खिलाने के फरमान ने तूल पकड़ा लिया। पीड़ितों के अनुसार टीम के एक खिलाड़ी और उसके दोनों भाइयों सहित मां को थाने में रात भर बंद रखा गया।पीड़ितों ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों को जेल भिजवाया था। खिलाड़ियों की मां सलमा बेगम ने एसपी को बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ कोई भी अभद्रता नहीं की।इस विवाद को लेकर वैभव सिंह राजपूत ने बताया कि विजयराघवगढ़ क्षेत्र के बंजारी में क्रिकेट टूर्नामेन्ट में सेमीफाइनल में पहुँचने वाली टीम वीवी 11 क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल मैच न खिलाये जाने का विरोध कर रही थी।मैच मे सेमीफाइनल में जगह बनाने के बावजूद वीवी 11 को सेमीफाइनल से बाहर किया जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि अपनी बात हमारी टीम के सदस्य कहने लगे तो कमेटी ने पुलिस बुलवाया और हमारी टीम के सदस्यों को पुलिस पकड़ कर मैदान से घसीटते कॉलर पकड थाने ले गई।
