कटनी (01 मार्च) – खिरहनी गॉंव में सुरंग निर्माण में लगे मजदूरी न मिलने से बिफरे मजदूर की जानकारी प्राप्त होते ही कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला कटनी को मामले की जॉच कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के परिपालन मे कार्यालय श्रम पदाधिकारी द्वारा शिकायत के संबंध उचित कार्यवाही कराते हुए नर्मदा नहर परियोजना के अंतर्गत खिरहनी गॉंव में सुरंग निर्माण में लगे मजदूर जो कि राबिन्स टनलिंग एंड टेंचलेस टेक्नोलॉजी प्रा.लि.कंपनी के अंदर कार्यरत है की मजदूरी कंपनी द्वारा माह फरवरी 2023 तक की भुगतान करा दी गई है। जिससे मजदूर के परिवार जनो ने कलेक्टर कटनी का अभार व्यक्त किया है
