सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी, जिला प्रभारी विधायक संजय शर्मा जी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल जी की अनुशंसा पर सेवादल जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी ने शुभम चौधरी की नर्मदापुरम ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की । जिलाध्यक्ष सेवादल जितेंद्र सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बलवीर चौहान, ने आज नियुक्ति पत्र सौंपा । शुभम चौधरी सेवादल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में संगठन की मजबूती के कार्य करेंगे । शुभम चौधरी की नियुक्ति पर प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल, वरिष्ठ कांग्रेसी ओमप्रकाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बलवीर चौहान, विक्की आर्य, विकास सिंह भिलाखेड़ी, कुशाल चौधरी, राज चौधरी, पुनीत चौधरी, सौरभ उईके, प्रदीप उईके, भारत चौधरी, ललित चौरे अल्लु चौरे, ने बधाई दी और वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना ।
