• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को लिखा पत्र

by Manish Gautam Chiefeditor
February 28, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (28 फरवरी)- जिला कोषालय में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों के मद्देनजर कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला कोषालय अधिकारी को प्रभार से मुक्त करने शासन को पत्र लिखा है।

सूत्रों ने बताया है कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने राज्य शासन को लिखे पत्र में जांच दल गठित कर जिला कोषालय अधिकारी संजय बाबू भदौरिया की कार्य प्रणाली की जांच कराने का भी आग्रह किया है।
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर श्री प्रसाद पिछले कई दिनों से जिला कोषालय की कार्यप्रणाली पर पैनी नजर रखे हुए थे और हर गतिविधि की सघन निगरानी की जा रही थी।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयुक्त कोष एवं लेखा को पत्र लिखकर जिला कोषालय अधिकारी संजय बाबू भदौरिया की भूमिका स्पष्ट होने तक उन्हें जिला कोषालय अधिकारी के प्रभार से मुक्त कर किसी अन्य अधिकारी की पदस्थापना करने एवं जिला कोषालय कटनी का निरीक्षण करने हेतु जांच दल गठित करने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि जिला कोषालय में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बडवारा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अवकाश नगदीकरण एवं बीमा देयकों के 28 लाख 89 हजार 552 रुपए के दोबारा

फर्जी भुगतान सहित उप संचालक पशु चिकित्सा कार्यालय के सहायक ग्रेड- 3 आलोक चौरसिया की मिलीभगत से 8 लाख 80 हजार रुपए के फर्जी भुगतान का मामला सुर्खियों में रहा।

इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही कर दोनों मामलों में पुलिस थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

वित्त मंत्री जगदीश देबड़ा आज विधानसभा में मध्यप्रदेश सरकार का बजट पेश करेंगे। सदन के लिए रवाना होने से पूर्व वित्त मंत्री जी ने घर में पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.