सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । बनखेड़ी, माखननगर एवम सोहागपुर की चयनित आशा सुपरवाइजर का पांच दिवसीय आईएलए प्रशिक्षण का समापन जिला सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार एवम जिला कम्युनिटि मोबिलाइज़र शेलेन्द्र शुक्ला ने प्रमाण पत्र वितरित कर किया। उक्त ट्रैनिंग मैं राज्य प्रशिक्षक मनोज कुलश्रेष्ठ द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया । इसमे बताया गया कि एचबीएनसी, एचबीएसी, नवजात शिषु की देखभाल, एनसीडी प्रोग्राम की जानकारी, सीबैक फॉर्म, ग्राम आरोग्य केंद्र पर 22 प्रकार की मेडिसिन, सूगर, बीपी, बजन की जांच एवम आशा के अनिवार्य कौसल की जानकारी दी गईं। सीएमएचओ ने सभी प्रतिभागियों से कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ अपने अपने कार्यक्षेत्र में हितग्राही को पहुंचाए ताकि हम अपने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बना सकें।
