ग्राम सिल्लेवानी से लगातार सूचना मिल रही थी कि लक्ष्मीकांत पिता काशीनाथ सहारे उम्र 28 साल निवासी सिल्लेवानी का रहने वाला है जो सट्टा पट्टी काट कर अवैध लाभ ले रहा है कि सूचना तस्दीक की गई ,सूचना सही पाई गई, आरोपी को सट्टा पट्टी काटते हुए तथा नगदी ₹1080 रुपए के साथ पकड़ा गया !
कल दिनांक 25.02.2023 को ही सिल्लेवानी के ही रघुनाथ पिता कचरा कवरेती निवासी हंडिया पठार को भी अवैध रूप से सट्टा पट्टी काटते हुए सिल्लेवानी से ही पकड़ा गया जिसके कब्जे से ₹580 तथा सट्टा पट्टी मौके पर जब की गई एवं जागेश्वर पिता दमा कुमरे उम्र 40 साल निवासी आमाझिरी को भी सिलेवानी से ही सट्टा पट्टी काटते हुए पकड़ा गया जिसके कब्जे से ₹615 तथा सट्टा पट्टी जबकि गई दोनों से पूछताछ करने पर खाई बाज लक्ष्मीकांत पिता काशीनाथ सहारे उम्र 28 साल को सट्टा पट्टी काटकर साप्ताहिक मजदूरी पर लक्ष्मीकांत सहारे के लिए काम करना बताएं जो सभी के विरुद्ध प्रथक प्रथक सट्टा एक्ट धारा 109 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया गया है और सटोरियों पर कार्यवाही की गई है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*
