कटनी ग्राम पंचायत बड़वारा अंतर्गत जनपद की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में संलग्न श्रमिको को दस हजार रूपए की मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर शिकायत की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए गए।
जिसके संबंध में 10 हजार रुपए भुगतान न किए जाने संबंधी शिकायत का निराकरण किया जाकर संबंधित 16 श्रमिकों को शनिवार को शेष लंबित भुगतान किया जाकर शिकायत का निराकरण करा दिया गया है।
मजदूरी का भुगतान होने पर श्रमिक रोशनी केवट, गंगा केवट, राजेश, राजकुमारी सहित अन्य श्रमिकों ने कलेक्टर अवि प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
