सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । 25 सिविल एवं आपराधिक प्रकरणों को 66 दिनों के अंदर निराकृत करने के हाईकोर्ट आदेश का अधिवक्ता विरोध करते चले आ रहे । गुरूवार 23 फ़रवरी को अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम की कार्यकारणी की बैठक कार्यालय में हुई। बैठक के सम्बंध में संघ सचिव अधिवक्ता मनोज जराठे ने बताया कि 24 व 25 फरवरी को दो दिवस न्यायालीन कार्य से विरत रहने के सुझाव को मान्य किया गया। संघ सचिव जराठे ने बताया कि इस संबंध में प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलोक अवस्थी को अवगत कराया गया है। बैठक में अध्यक्ष केके थापक, उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, सहसचिव सुरेन्द्र सिंह राजपूत, ग्रंथपाल श्रीप्रकाश दुबे, कार्यकारणी सदस्य सीके कुरापा, क्षमा चौहान, रीतेश विश्वकर्मा, वृजेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
