नर्मदापुरम जिले में विकास यात्रा निरंतर जारी है। बुधवार को विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा के नेतृत्व में विकासयात्रा नर्मदापुरम विधानसभा अंतर्गत इटारसी के शहरी क्षेत्रों में पहुंची। विकास यात्रा में विधायक डॉ. शर्मा ने विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए तथा 2 करोड़ 40 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।विधायक डॉ. शर्मा ने इटारसी के वार्ड नंबर 15 में 18 लाख से अधिक लागत के रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन ,वार्ड 18 में 21 लाख रुपए की लागत के सड़क निर्माण का लोर्कापण एवं वार्ड 19 में 26 लाख से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
इसी प्रकार वार्ड 20 शक्तिनगर मे 4 लाख की लागत के नाली एवं सड़क निर्माण का लोकार्पण। वार्ड 22 में हरबंस हुरा मकान चौराहे पर 37 लाख रुपये लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा वार्ड 30 में 5 लाख रुपए की लागत के सीसी रोड का भूमि पूजन किया गया। वार्ड 23 में 11 लाख रुपए की लागत के बालाजी मंदिर चौराहे पर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तथा वार्ड 21 में 68 लाख की लागत के जनता स्कूल में संजीवनी क्लीनिक एवं संबेल का भूमिपूजन, आंगनवाड़ी लोकार्पण एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया।
