सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक बुधवार को एक दिवसीय प्रवास पर नर्मदापुरम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग के अधीनस्थ संचालित CWSN छात्रावास का निरीक्षण किया । निरीक्षण में पाया गया कि उक्त संस्था का प्रतिमाह निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। तथा भवन का रखरखाव,स्थिति, साफ- सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं होने से जताई नाराज़गी व्यक्त की गई। निरीक्षण के समय संस्था में चंद्रपाल लोधी अतिथि शिक्षक , संजय पाराशर चौकीदार उपस्थित पाए गए।
आयुक्त श्री रजक द्वारा संस्था में अध्ययनरत समस्त दिव्यांग बच्चों को पेंशन दिलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त छात्रावास को संचालित करने वाली संस्था शिव कल्याण शिक्षा समिति के संस्था संचालक को समस्त व्यवस्थाओं को लेकर सुधार करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त निःशक्तजन श्री रजक द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिए जाने के संबंध में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अपरान्हः 02:30 बजे बैठक आयोजित की गई है।
