सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम् द्वारा नगरीय क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त कराए जाने का अभियान निरंतर जारी है। यह अभियान नगरीय सीमा एवं नगर के प्रमुख चौक चौराहों, मुख्य मार्गों पर विचरण करने वाले अथवा बैठने बाले आवारा पशुओं को पकड़कर नगरीय सीमा क्षेत्र से बाहर किए जाने हेतु हाका गैंग का प्रभार शेख सिकंदर को सौंपा गया था। किन्तु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय के स्पष्ट निर्देशोपरांत भी शेख सिकंदर को हाका गैंग प्रभारी द्वारा नगरीय क्षेत्र में आवारा पशुओं पर नियंत्रण नहीं पाया गया एवं आवारा पशु मुख्य चौक चौराहों एवं मुख्य सड़को पर पाए जाते रहे जिसकी शिकायतें लगातार प्राप्त होती रही है। तत्संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा दिनांक 21-02-2023 को आदेश जारी करते हुए शेख सिंकंदर को हाका गेंग के प्रभार से हटाया जाकर शेख सिकंदर के स्थान पर नगर पालिका में कार्यरत घनश्याम यादव जनसेवक को हाका गैंग का प्रभारी नियुक्त किया जाकर निर्देशित किया गया है कि शीघ्र ही हाका गैंग के कर्मचारियों पर नियंत्रण रखते हुए नगरीय क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों एवं मार्गों पर विचरण करने वाले समस्त आवारा पशुओं को नगरीय सीमा क्षेत्र से बाहर कर नगरीय क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त करावें।
