सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। 4th नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र में द्रोणाचार्य स्टेडियम में 16 फरवरी से 19 फ़रवरी तक किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगियता का आयोजन हुआ। इस स्पर्धा में नर्मदापुरम जिले के रवीश बोहरे 100 मीटर दौड , शकील खान ने 100 मीटर बाधा दौड़ में केएन त्रिपाठी ने 5000 मीटर पैदल चाल में क्रमशः रजत पदक व कास्य पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के बाद कोरिया में विश्व स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन 2023 में आयोजित होगा जिसमें उक्त खिलाड़ी भाग लेंगे। गत वर्ष दिसंबर में राज्य स्तरीय मप्र स्तर की प्रतियोगिता जो कटनी में आयोजित की गई थीं उसमें जिले के रबीश बोहरे, केएन त्रिपाठी, नन्द किशोर रघुवंशी, शकील खान का चयन आल इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 कुरूक्षेत्र हरियाणा में भाग लेने के लिए चयनित किया गया था ।
