*नरसिंहपुर राजकुमार दुबे*
गोटेगांव। भाजपा सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं गोटेगांव विधायक एन पी प्रजापति के मार्गदर्शन एवं कांग्रेस पार्टी के युवा नेता इंजी. साहिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में चल रही जनजागरण यात्रा गत दिवस ग्राम पंचायत गोंहचर पहुंची इस दौरान इंजी. साहिल सिंह राजपूत ने भाजपा की विकास यात्रा को झूठी और फिजूल पैसा खर्च करने की यात्रा बताते हुए चौपाल लगा कर ग्रामवासियों को संबोधित किया इस दौरान इंजी. साहिल सिंह राजपूत
ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में सिर्फ लोगों को जाति और धर्मों के नाम पर विभाजित कर लड़ा कर हमें आपस में तोड़ा जा रहा है न कि क्षेत्र का विकास किया जा रहा है, भाजपा यह यात्रा सिर्फ पार्टी के प्रचार के लिए निकाल रही है भाजपा को स्वयं के विकास से मतलब है जनता और क्षेत्र के विकास से नहीं, हम गांव गांव तक जा कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरशद मुहम्मद खान ने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा का झूठा चहरा सामने लाना बहुत जरूरी है। जनजागरण के इस कार्यक्रम में सरपंच आविद खान, आरिफ खान, खूब सिंह, सरजू झारिया, युवा कांग्रेस गोटेगांव आशीष राय, मयंक छिरा, वीरेंद्र, प्रीतम, गोविंद, दीपू, दिनेश पटेल, भोले राजपूत, अखिलेश, ओमकार सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
