सिहोरा विकास यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मढाबंजर विजैया क्षेत्र के जनपद सदस्य शिवचरण कुशराम एंव सरपंच कोमल सिंह मरावी ने अपने अनेक साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया दोनो को विधायक नंदनी मरावी ने माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।दोनो नेता अपने क्षेत्र और समाज अच्छी खासी पकड रखते है थो आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए फायदेमंद रहेगी।
सरकार द्वारा पक्तिं के अंतिम छोर में खडे व्यक्ति को लाभ पहुचाने 25 फरवरी तक हर शहर हर गांव में निकाली जा रही
विकास यात्रा के अंतर्गत रविवार को क्षेत्रिय विधायक नंदनी मरावी ने सिहोरा जनपद पंचायत कुछ अंतर्गत आने वाली ग्रांम पंचायत रजंगवा बरंगवा, सिंघनपुरी,बुधारी धनंगवा, मढाबंजर ढमढमा,बंदरकोला,बिजैया,दुबयारा में पहुचकर जहां अनेक निर्माण कार्यों का कालोकार्पण भूमिपूजन किया तो वही शासन की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित किए।
इस अवसर पर शिशिर पांडे,संजीव पाठक,एम एल गौतम,अंकित तिवारी,बिनिता पटेल,भाजयुमो अध्यक्ष शरद यादव,राजेन्द्र पटेल,आसुतोष रजक, सीईओ बसंत तिवारी,नायब तहसीलदार पूजा भोरहरी,मंझगवा थाना प्रभारी लोकमन अहिरवार सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित
